नीमच, कमलेश सारडा। मध्यप्रदेश-राजस्थान की सीमा से लगे नयागांव पुलिस ने भारी मात्रा में राजस्थान की तरफ ले जाए जा रहे अवैध मादक (illegal drug) की तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ चूरा और परिवहन के समय काम में लिया गया चार पहिया वाहन जब्तकर नयागांव पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े…MP Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, इन संभागों में बारिश की चेतावनी, 35 जिलों में बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, निंबाहेड़ा हाईवे फोरलेन तुलसी होटल के सामने कानका फंटा ग्राम कानका पर घेराबंदी कर बोलेरो पिकअप आर जे जीए 3396 से दिनेश पिता गोपाल जाती बेरवा उम्र 22 वर्ष निवासी गांव घणा तहसील भिनाय जिला अजमेर राजस्थान द्वारा अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। जब वाहन चेक किया तब उसमे से 9 क्विंटल 19 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया है जिसकी कुल कीमत 35 लाख 58 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़े… RRB Group D Phase 4 Exam Date : जारी की आरआरबी ने ग्रुप ‘डी’ चौथे चरण की परीक्षा शेड्यूल, ऐसे करें चेक

चौकी प्रभारी सुमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ व अनुसंधान जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”748268773″]