नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की अफीम जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कार से अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी की जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की अफीम जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीचम जिले में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसके लिए पुलिस द्वारा लगातार तलाशी अभियान चलाया जाता है। इसी कड़ी में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। दरअसल, पुलिस ने 1 तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से 2 किलोग्राम 775 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त की गई है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

चौकी सरवानिया महाराज का मामला

दरअसल, मामला चौकी सरवानिया महाराज का है। जब पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कार से अवैध मादक पदार्थ अफीम की तस्करी की जा रही है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जब्त की गई अफीम की कीमत करीब 15 लाख रूपये बताई जा रही है।

पूछताछ जारी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान डुंगरमल के रुप में की गई है। जिसकी उम्र 49 साल है जोकि सुठौली रामनगर थाना रतनगढ जिले का रहने वाला है। फिलहाल, पुलिस ने कार भी जब्त कर लिया है। साथ ही, आरोपी से अफीम के स्त्रोतों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews