नीमच में एक करोड़ की चोरी का पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है साथ ही आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
neemuch news

Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक पेट्रोल पंप व्यवसायी के निवास से हुई करीब एक करोड़ के माल की चोरी की सनसनीखेज वारदात का नीमच पुलिस ने खुलासा किया है। एक आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है जिसके पास से लाखों रुपये नगदी, हीरे, जेवरात आदि बरामद किए गए हैं।

एसपी अंकित जायसवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बीते 28 दिसंबर को व्यवसायी अनिल नागोरी के घर पर अलमारी में रखे लाखों रुपये केश, सोना चांदी और हीरे जड़ित आभूषण और बड़ी संख्या में हीरे अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिए थे। गहन छानबीन के बाद घर के रसोइया पर शक हुआ। जो राजस्थान के डूंगरपुर का रहने वाला था। जांच के दौरान वह फरार हो गया तो शक पुख्ता हुआ। कड़ी मशक्कत के बाद केंट पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर गहन पूछताछ की तो चोरी का खुलासा हो गया।

लाखों रुपये नगदी, हीरे जवाहरात और सिक्के बरामद

अब तक 76 नग हीरे, 330 ग्राम सोने के आभूषण, अन्य कीमती आभूषण, 18 लाख रुपए नगदी,चोरी के माल से खरीदे गए एक ट्रक, एक आल्टो कार व एक प्लाट की रजिस्ट्री बरामद की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”1044974049″]

[dgv_vimeo_video id=”1044974419″]

शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने भेजी टीम

इस वारदात में शामिल डूंगरपुर के ही एक अन्य शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने टीम भेजी गई है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है साथ ही आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1044974602″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews