Neemuch News : नीमच जिले के मनासा-मंदसौर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इधर, घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
6 बजे सुबह हुआ हादसा
दरअसल, घटना आज सुबह 6 बजे की बताई जा रही है। जब मंदसौर की तरफ से आ रही एक वैन रुपावास के समीप खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली में जा घुसी। जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगो की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक देवरी ख़वासा के रहने वाले थे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

