ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 13 लड़कियों सहित 19 लोग पकड़ाए

ढाबे में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 13 लड़कियों सहित 19 लोग पकड़ाए

नीमच| मध्य प्रदेश के नीमच जिले में पुलिस ने ढाबे की आड़ में चल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है| पुलिस ने दबिश देकर देह व्यापार के इस अड्डे से 13 लड़कियों सहित 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है| बताया जा रहा है कि यहां बाहर से युवतियों को बुलाया जाता था|

जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 40 किमी दूर स्थित चल्दू में पुलिस ने देह व्यापार के अड्डे पर छापामार कार्रवाई की है| महू-नसीराबाद नेशनल हाई-वे 79 के किनारे स्थित चांद ढाबे के पीछे बने कमरों में देह व्यापार करवाया जा रहा था|

पुलिस की छापेमारी कार्रवाई में यहां से 13 युवतियों, 4 ग्राहकों के साथ 2 दलालों को भी पुलिस ने धर दबोचा है। सभी लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है| एसपी के निर्देश पर सीएसपी राकेश मोहन शुक्ला और अजाक डीएसपी ने पुलिस बल के साथ यह छापेमारी कार्रवाई की|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews