
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले से एक घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की बड़ी खेप बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, तो वहीं दूसरी की दुर्घटना में मौत हो गई। फिलहाल, उसके शव का मर्ग कायम कर लिया गया है, लेकिन परिजन एसपी को रतनगढ़ बुलाकर उनसे बात करने की जिद पर अड़े हुए हैं। साथ ही जिला चिकित्सालय में पैनल से पोस्टमार्टम करवाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, बातचीत के दौरान यह समझौता हुआ कि तीन डॉक्टरों की टीम बनाकर पोस्टमार्टम किया जाएगा और इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
रतनगढ़ का मामला
दरअसल, मामला रतनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली जाट चौकी का है। जब हादसे में पिकअप वाहन पलटने से एक तस्कर की मौत हो गई। वहीं, परिजनों को आशंका है कि मृतक की पिकअप से दबने के कारण मौत नहीं हुई, बल्कि पुलिस द्वारा की गई है क्योंकि मृतक के शरीर पर कुछ निशान भी पाए गए हैं। मामले में परिजनों के रिश्तेदारों ने राजस्थान के भाजपा नेताओं से भी संपर्क किया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, सुबह 5:37 पर चौकी प्रभारी पिकअप से आरोपी के पीछे जा रहे थे, जबकि पुलिस घटना को दोपहर 3 बजे की बता रही है।
पुलिस अधीक्षक ने दी ये जानकारी
इधर, पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने बताया कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप वाहन से डोडाचूरा का परिवहन किया जा रहा है जोकि ग्वालियरकलां रूट से होते हुए भीलवाड़ा की तरफ जा रहा है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया गया और मुखबिर द्वारा बताए गए वाहन का पीछा किया गया। वहीं, पुलिस को पीछे आता देख चालक ने बचने के लिए गाड़ी को जंगल की ओर मोड़ दिया। रास्ता जटिल होने के कारण वाहन हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक भागने में सफल रहा।
[dgv_vimeo_video id=”952794252″]
आरोपी की तलाश जारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भेरूलाल जयगर के रूप में की गई है जोकि शंकरगढ़ जिला भीलवाड़ा का रहने वाला था। जिसकी उम्र 43 वर्ष है। वहीं, पुलिस द्वारा वाहन की तलाशी लेन पर 16 कट्टों में भरा करीब 320 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
[dgv_vimeo_video id=”952794954″]
[dgv_vimeo_video id=”952801291″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

