नीमच की जावद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

नीमच की जावद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध मादक पदार्थ के साथ दो युवक गिरफ्तार

Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच में आए दिन अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर नया मामला सामने आया है, जिससे पूरे जिले में सनसनी फैली हुई है। दरअसल, जावद क्षेत्र के अफीम उत्पादक किसानों के घर पहुंचने लगे हैं। केवल इतना ही नहीं, अब यहां पर राजस्थान सहित दिल्ली, पंजाब के तस्कर यहां पहुंचने लगे हैं जो कि किसानों को लालच देकर अफीम खरीदकर ले जा रहे हैं। बता दें कि किसानों और क्षेत्र के तस्कर चोरी चुपके पैदावार की गई की अफीम भी खपाने का कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, मामले में गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ की जा रही है। विस्तार से जानें पूरा मामला…

जानें पूरा मामला…

दरअसल, जिले में इसे लेकर एसपी सूरज कुमार वर्मा ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और नशे की रोकथाम के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की। इससे तहत, जावद पुलिस टीम ने 1 किलो अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया जबकि एक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। मामले को लेकर जावद थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मुरलीधर, ओमप्रकाश जिला पाली राजस्थान कनेरा घाटे के नीचे बालाजी मंदिर के सामने पिकप के केबिन में अवैध मादक पदार्थ छुपाकर लेकर राजस्थान तरफ जा रहे थे। जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा और उनके पास से 1 किलोग्राम अफीम जब्त कर अपराध 62/2023 धारा 8/18 एनडीपीएस के एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

तस्कर हुए सक्रिय

पुलिस का फरार इनामी तस्कर कमल राणा गैंग भी क्षेत्र में सक्रिय हो गई है। तस्करों ने गांवों में एजेंट बना लिया है। माध्यम से डोडा चूरा तस्करी हो रहा है। जो किसानों को लालच देकर खरीदकर ले जा रहे हैं। तस्करों ने गांवों में एजेंट बना लिया है। जो अपने स्तर पर किसानों से संपर्क कर का स्टॉक कर चोर रास्तों से तस्करों तक पहुंचा रहे है। राज्य सरकार ने डोडे की खरीदी बंद कर दी है। शुरुआत में तो किसानों ने डोडे को तस्करों को बेचकर मोटी कमाई की अब यह डोडा क्षेत्र के युवाओं में नशाखोरी की बड़ी समस्या बनकर उभरा है। जावद सीमा से लगे क्षेत्र सहित प्रदेश राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के युवाओं को भी अपनी गिरफ्त में ले रहा है तेजी से नशे के शिकार हो रहे हैं।

नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews