Neemuch News: राज्य स्तरीय कैडैट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने 4 पदक जीतकर किया प्रदर्शन

Neemuch News: राज्य स्तरीय कैडैट जूडो प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने 4 पदक जीतकर किया प्रदर्शन

Neemuch News : मध्य प्रदेश जूडो एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय कैडैट जूडो प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन क्रिशचियन कालेज इन्दौर में किया गया। जिसमें नीमच जिला जूडो टीम के चयनित 5 खिलाडिय़ों ने मुख्य प्रशिक्षक भरत सिंह कुमावत एवं सहायक दिलखुश नागदा के मार्गदर्शन में भाग लेते हुए 3 रजत पदक 1कास्य पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया।

टीम के पदक विजेता खिलाड़ी

रजत पदक: कु.भावना सौलंकी, दक्ष मांगरिया, नामदेव मालवीय

कास्य पदक: मंथन डाबले, कु.वंशीका नागलोथ

इन सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारी ओम जी सोनी, म.प्र.जुडो एसोसिएशन के सचिव नरेश टटवाड़े, टेक्निकल चेयरमैन कुरूष दिनशा ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews