नीमच में 25 रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप, जांच के लिये आई True Net मशीन

mp corona

3D illustration of Coronavirus, virus which causes SARS and MERS, Middle East Respiratory Syndrome

नीमच/श्याम जाटव

जिले में मंगलवार शाम को 45 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें 25 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 25 पॉजिटिव रिपोर्ट में 21 जावद, 3 उमेदपुरा और एक राजीव नगर कंटेंटमेंट क्षेत्र से संबंधित हैं।

इतनी तादाद में पॉजिटिव रिपोर्ट की खबर के साथ एक राहत की खबर ये हैं कि कोरोना सैंपल जांच की ट्रू नेट(true net) मशीन भी जिले में आ गई है। बुधवार को उज्जैन से इंजीनियर आकर इसे इंस्टॉल करेंगे। कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे के विशेष प्रयासों और सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नीमच को कोरोना सैंपल जांच की सुविधा मिल गई है। सैंपल जांच के उपयोग में आने वाली ट्रू नेट (true net) मशीन मंगलवार को नीमच पहुंच गई है।  जिला पंचायत सीईओ भव्या मित्तल ने बताया कि इस मशीन के नीमच में स्थापित हो जाने के बाद 28 या 29 मई से कोरोना सैंपल की जांच नीमच मे प्रारंभ होने की संभावना है जो एक बड़ी उपलब्धि है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews