GREEN जोन वाले इस जिले में एक साथ 13 पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप

GREEN जोन वाले इस जिले में एक साथ 13 पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप

नीमच।
मध्यप्रदेश (madhypradesh)में कोरोना वायरस (corona virus)की रफ्तार धीमी होने का नाम नही ले रही है। आए दिन कोरोना पॉजिटिव (corona positive) मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। खास करके ग्रीन जोन वाले इलाकों में भी कोरोना तेजी से दस्तक दे रहा है। लॉकडाउन(lock down) के तीसरे फेज में ग्रीन जोन(green zone) के मध्यप्रदेश(madhypradesh) के नीमच जिले(neemuch district) में कोरोना (corona) एक साथ फिर 13 कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे ने आपात बैठक बुलाई।

मिली जानकारी के अनुसार, चार दिन पहले चार कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शनिवार को 13 नए कोरोना पॉजिटव केस मिले। एक साथ इतने मरीजों के मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।नीमच जिले में शनिवार को 13 नए कोरोना पॉजिटव केस मिलने से हड़कंप मच गया है। प्रशासन लगातार इनके संपर्क में आए लोगों की जांच कर रहा है। फिलहाल शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

इधर कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे ने आपात बैठक बुलाई। बैठक में एसपी मनोज कुमार राय, सीईओ जिला पंचायत भव्या मित्तल, सीएमएचओ डॉ संगीता भारती शामिल हुई।माना जा रहा है शहर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

बता दे कि  मध्यप्रदेश के 52 जिलों में से 39 में कोरोनावायरस का संक्रमण पहुंच गया है। शनिवार रात तक 116 नए कोरोना मरीज सामने आए। इसके बाद अब कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 3457 हो गई। राज्य में संक्रमण से 211 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक 1480 व्यक्ति स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कोरोना से 11 लोगाें की जान गई।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews