
Neemuch News : मध्यप्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा आज नीमच जिले के जावद पहुंचे और छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र, माध्यमिक विद्यालय मोरका, आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास एवं विमुक्त जाति छात्रावास जावद का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जहां अधीक्षक अनुपस्थित पाए गए।

कार्रवाई करने के दिए निर्देश
निरीक्षण के बाद मंत्री ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवानी गर्ग को निर्देशित कर अनुपस्थित अधीक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, छात्रावास में भोजन की गुणवत्ता को लेकर काफी नाराजी व्यक्त की और अनुविभागीय अधिकारी को जांच करने के निर्देशित दिए।
विभिन्न विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
वहीं, मोरका में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण के दौरान खेल की सामग्री, टीवी, भवन की रंगाई पुताई आदि की विस्तृत जानकारी ली गई। बता दें इस अवसर पर उनके साथ जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

