
Neemuch News : मध्यप्रदेश में एक थाने में पदस्थ पुलिसकर्मी पर शादीशुदा महिला से रेप का सनसनीखेज आरोप लगा है। मामले में महिला थाना पुलिस ने फरार आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ न सिर्फ वांटेड जारी किया है बल्कि पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नीमच जिले में पदस्थ आरक्षक अनिरुद्ध राठौर ने शादीशुदा महिला के साथ रेप किया था। महिला ने इंदौर पुलिस असिस्टेंट कमिश्नर से पूरे मामले की शिकायत की थी। इंदौर के महिला पुलिस थाने में आरक्षक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी आरक्षक फरार चल रहा है। बता दें कि इसके लिए इंदौर महिला थाना पुलिस ने आरोपी का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में लिखा जो भी व्यक्ति आरोपी अनिरुद्ध पाठक को गिरफ्तार करवाएगा, उसे 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा।
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

