नीमच एसपी का एक्शन- ऑडियो वायरल होने के बाद महिला TI लाइन अटैच

नीमच एसपी का एक्शन- ऑडियो वायरल होने के बाद महिला TI लाइन अटैच

नीमच, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के नीमच जिले (Neemuch District) में एसपी मनोज कुमार राय (SP Manoj Kumar Rai)  ने बड़ी कार्रवाई की है।सोशल मीडिया (Social Media) पर ऑडियो वायरल (Audio Viral) होने के बाद एसपी ने अजाक थाने में पदस्थ टीआई अनुराधा गिरवाल (TI Anuradha Girwal) को लाइन अटैच कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी आवेदक से टीआई अनुराधा गिरवाल फोन पर पैसों की लेनदेन की बातचीत करती हुई नजर आ रही है, वही धमकी देती भी नजर आ रही कि ले देकर खत्म करो वरना मुकदमा दायर हो जाएगा फिर मेरे नाम से रोते रहोगे। जैसे ही यह ऑडियो एसपी (SP Neemuch) के पास पहुंचा उन्होंने टीआई पर कार्रवाई करते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया। एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टिता निरीक्षक अनुराधा गिरवाल की आवाज प्रतीत होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से थाना अजाक से पुलिस लाइन नीमच संबंध किया जाकर निर्देशित किया जाता है कि तत्काल पुलिस लाइन नीमच आमद देना सुनिश्चित करें।इस कार्रवाई के बाद से ही थाने में हड़कंप मचा हुआ है।

MP Breaking News इस वायरल ऑडियो की पुष्टी नही करता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews