Neemuch News: मनासा-मंदसौर रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, 1 की मौके पर मौत

train accident

Neemuch News : नीमच जिले में बीती रात मंदसौर-मनासा रोड़ पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिसमें भाजपा नेता और पूर्व सरपंच प्रतिनिधि की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही, मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विस्तार से जाने पूरा मामला…

ग्राम महागढ़ का मामला

दरअसल, मामला मनासा तहसील के ग्राम महागढ़ का है। जब गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि यौवन प्रसाद नारायणगढ़ से अपने गांव महागढ़ जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम सौम्या के समीप उनकी कार एक पोल से टकरा गई और तीन पलटी खाते हुए सड़क से नीचे उतर गई। घटना में यौवन के सिर में गंभीर चोट आई और वह बैसुध हो गए। वहीं, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews