ट्रक के चेसिस और ड्राइवर केबिन के पीछे गुप्त चेंबर बनाकर तस्करी को कोशिश, CBN ने 6 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

सीबीएन नीमच के डीएनसी निखिल गांधी ने बताया कि तस्कर कितनी भी चालाकी कर ले, नए नए तरीके खोज ले फिर भी हमारी नजरों से बच नहीं पायेगा।   
CBN Neemuch exposed doda chura smuggling in Mandsaur

CBN Neemuch exposed doda chura smuggling in Mandsaur

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) के नीमच प्रादेशिक मुख्यालय के निर्देश पर मंदसौर की टीम ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक बेहद शातिराना तरीके का भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक ऐसा ट्रक पकड़ा जिसमें सिर्फ चेसिस थी यानि ट्रक की बॉडी नहीं थी  सिर्फ ड्राइवर केबिन था और इसमें छिपे गुप्त चेंबर से डोडा चूरा की तस्करी की जा रही थी।

केंद्रीय नार्कोतिस्क ब्यूरो की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग पॉइंट लगे और फिर मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ और पिपलियामंडी के बीच घेराबंदी कर एक फ्लैटबेड ट्रक (सिर्फ चेसिस) को पकड़ा लिया , ट्रक चला रहे ड्राइवर से जब अधिकारियों ने पूछताछ की तो उसने आरोपों को नकार दिया यानि उसने सीबीएन को मुखबिर तंत्र को गलत साबित करने की कोशिश की।

सीबीएन को अपने मुखबिरों पर पूरा भरोसा था तो उसने ट्रक की चेसिस की बारीकी से जाँच शुरू की तो उसे सुराग मिला, अफसरों को शक हो गया कि चेसिस में कुछ है, शुरूआती प्रयास में कुछ सफलता नहीं मिली लेकिन जैसे ही लोहा काटने वाली मशीन चलाई गई तो राज बाहर आ गया।

ट्रक की चेसिस, ड्राइवर केबिन के पीछे गुप्त चेसिस में तस्करी 

ट्रक की चेसिस में गुप्त चेंबर बने हुए थे जिसमें बोरों में छिपाकर डोडा चूरा की तस्करी की जा रही थी, नारकोटिक्स की टीम ने आयरन कटर मशीन से सभी चेंबर को काटा और उसमें छिपा डोडाचूरा बाहर निकाला, टीम को शक गहराया तो  ड्राइवर केबिन की भी तलाशी ली यहाँ सीट के पीछे भी एक गुप्त चेंबर बना था उसमें भी डोडा चूरा भरा था।

CBN ने जब्त किया करीब 15 लाख का डोडाचूरा  

नारकोटिक्स की टीम ने पूरा डोडा चूर बाहर निकलवाया और जब उसकी तौल की तो 67 प्लास्टिक बोरों में 6 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा मिला जिसे सीबीएन ने जब्त कर लिया और ट्रक ड्राइवर को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सीबीएन अधिकारियों ने बताया कि जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 15 लाख रुपये है।

तस्कर कितनी भी चालाकी कर ले बच नहीं पायेगा  

सीबीएन नीमच के डीएनसी निखिल गांधी ने बताया कि तस्कर कितनी भी चालाकी कर ले, नए नए तरीके खोज ले फिर भी हमारी नजरों से बच नहीं पायेगा।  उन्होंने कहा हमारा मुखबिर तंत्र बहुत मजबूत है और तकनीकी साक्ष्यों की मदद लेकर तस्करों की नाक में नकेल कसे हुए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews