
Neemuch News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले से एक बार फिर बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज कलेक्टर कार्यालय के बाहर जनसुनवाई का आयोजन किया गया था। जहां एक व्यक्ति अपनी समस्या को मनवाने के लिए बोतल में घासलेट और जहरीला पदार्थ लेकर पहुंचा। जिससे कलेक्टरेट परिषर में अफरा- तफरी मच गई। इसके बाद वहां जमकर हंगामा किया। केवल इतना ही नहीं, उसने प्रशासनिक अधिकारी को भी चेतावनी दी कि मेरी समस्या का समाधान नहीं किया तो केरिसन डाल लुंगा या फिर जहर खा लुंगा।
[dgv_vimeo_video id=”796573497″]
पीड़ित ने दी जानकारी
मामले को लेकर पीड़ित प्रदीप कुमार निराला ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, गांव सावन में कुछ लोगों ने मेरी जमीन पर फर्जी कॉलोनी काट कर प्लाट बेच दिए और उनकी रजिस्ट्री करवा दी है। जिसके लिए मैंने 3 महीने पहले ही पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
[dgv_vimeo_video id=”796574180″]
शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं
आगे उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है और 3 महीने बाद भी प्रशासन के कह रहा है कि जांच करेंगे। प्रदेश में आम जनता की समस्या के समाधान पीडा के लिए सीएम हेल्पलाइन व जनसुनवाई आवेदन देने के बाद भी पीड़ित लोगों का समाधान नहीं मिल पा रहा है। व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर भटकने को मजबूर है। नीमच जिले में भी लगातार राजस्व विभाग की शिकायतें मिल रही है जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”796574493″]
नीमच से कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

