
नीमच, कमलेश सारडा। चुनाव में हार के बाद वोटरों से रुपये वसूली करने का अनोखा मामला मप्र के नीमच (neemuch) जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरान से सामने आया है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हारे हुए सरपंच पद प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में निर्वाचन प्रक्रिया और प्रशासन की मुस्तेदी पर सवाल उठ रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”728771980″]
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लोग ग्रामीणों के घर-घर दस्तक देकर उनसे रुपयों की वसूली करते दिखाई दिए। कुछ लोगों के साथ मारपीट की गई तो कुछ लोगों को धमकाकर वसूली की गई। दरअसल यह वीडियो नीमच जिले की मनासा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरान से सरपंच पद के प्रत्याशी राजू दायमा का बताया गया।
[dgv_vimeo_video id=”728772230″]
बताया जा रहा है कि चश्मा चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने वाले दायमा ने पहले पैसे बांटकर मतदाताओं को प्रलोभन दिया लेकिन जब चुनाव में किसी दूसरे प्रत्याशी की जीत हो गई, तो राजू और उसके समर्थक बोखला गये। गांव-गांव में जाकर वोटरों को डरा धमकाकर दिए हुए रुपयों की वसूली की गई। सूत्र बताते हैं कि महज डेढ़ दो घंटे में साढ़े चार लाख रुपए की वसूली कर ली गई। वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी राजू दायमा के खिलाफ मारपीट, धमकाने का मामला दर्ज किया है, साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच शुरू की है।
[dgv_vimeo_video id=”728772415″]
इधर विधि विशेषज्ञ इस घटना को लेकर निर्वाचन आयोग और प्रशासन की भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”728772542″]
