
Neemuch News : मध्य प्रदेश के नीमच से एक बार फिर बाइक चोरी की घटना सामने आई है। दरअसल, झांतल के ग्रामीणों ने बाइक चोरी करने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। केवल इतना ही नहीं, पुलिस के हवाले करने से पहले ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना में एक युवक को पकड़ा गया लेकिन बाकि चार फरार हो गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला…
ग्रामीणों ने बाइक चोर को पकड़ा रंगे हाथ
दरअसल, मामला नीमच जिले के झांतला का है जहां ग्रामीणों ने एक बाइक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की है। जिसका वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे चोरों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सिंगोली क्षेत्र में अभी तक जितनी भी बाइक मोटरसाइकिल चोरी हुई है, जिसमें कड़ाई से पूछताछ की जाए तो सफलता जरूर मिल सकती है। बाइक चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया जा सकता है।
आरोपी के साथ अन्य लोग भी शामिल
वहीं, पुलिस की पुछताछ में बताया कि उसके साथ अन्य लोग भी शामिल है जिनका नाम सद्दाम खान, आसिफ खान, साहिल खान जो कि रतनगढ़ के निवासी है। साथ ही, चोर ने बताया कि पहले ये लोग गाड़ी चोरी करते है उसे पिंटू निवासी रतनगढ़ 7 हजार रुपये में खरीद लेता है। नई गाड़ियों को पिंटू ने 7 हजार में खरीदता है और सभी गाड़ियों का रेट लगभग सेम है।
[dgv_vimeo_video id=”775746182″]
नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

