Neemuch News: जावद में 16 और 17 अप्रैल को लगेगी वर्कशॉप, उद्योग संबंधित दी जाएगी जानकारी

Neemuch News: जावद में 16 और 17 अप्रैल को लगेगी वर्कशॉप, उद्योग संबंधित दी जाएगी जानकारी

Neemuch News : राज्य सरकार के एमएसएमई विभाग द्वारा जावद में नवीन उद्योग लगाने के लिए दो दिवसीय वर्कशॉप लगाई जा रही है। जिसमें जावद क्षेत्र में नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इस वर्कशॉप के पहले दिन नवीन उद्योग एवं उसके अलाटमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, औद्योगिक इकाइयों के लिए मशीनरी उत्पाद तथा मार्केटिंग के संबंध में पूरी जानकारी दी जाएगी। वहीं, दूसरे दिन अतिरिक्त खाद्य प्रसंस्करण आधारित एमएसएमई इकाइयों एवं उन्नत कृषि को की गोष्टी भी की जाएगी।

मंत्री सकलेचा ने दी जानकारी

इस बात की जानकारी एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने स्थानीय शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में आयोजित प्रबुद्ध जनों की बैठक में दी। सकलेचा ने बताया कि क्षेत्र भर में अब तक लगभग 92 उद्योग नए ढंग से कार्यशील हो रहे हैं। इसको आगे बढ़ाने के लिए एवं जावद में औद्योगिक विकास के लिए यह संगोष्ठी आयोजित की जा रही है।

उद्योग संबंधित दी जाएगी जानकारी

बता दें कि इस औद्योगिक वर्कशॉप में 60 से अधिक उद्योगों के बारे में जानकारी दी जाएगी, जिसमें उद्योग लगाने से लेकर विभिन्न प्रकार की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की जाएगी। इन्वेस्टर को विभाग के बारे में जानकारी समेत भूमि आवंटन की प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्याम काबरा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सूचित सोनी, मंडल अध्यक्ष सचिन गोखरू, जनभागीदारी अध्यक्ष युगल डाड, जावद तहसीलदार कच्छावा, शासकीय महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डीएल अहीर, आयुष गोयल, सुधीर चोपड़ा, हेमंत चोपड़ा समेत जावद नगर के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

नीमच से कमलेश सारडा की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews