आयुष विभाग की महिला कर्मचारी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

आयुष विभाग की महिला कर्मचारी का संदिग्ध अवस्था में मिला शव, हत्या की आशंका

निवाड़ी, मयंक दुबे।  पृथ्वीपुर में मंडी के सामने झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में अर्ध नग्न अवस्था में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और शुरुआती जाँच पड़ताल में लोगों को पहचान के लिए बुलाया।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी गिरावट, जाने सोना कितना महंगा हुआ

शव की शिनाख्त पृथ्वीपुर निवासी आभा तिवारी के रूप में हुई, महिला के परिजनों ने पहचान की। मृतक महिला पृथ्वीपुर के जेरोन के आयुष विभाग में पदस्थ थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं जिसके चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है ।

ये भी पढ़ें – कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 9 नेता निष्कासित, इनकी सूची भी हो रही तैयार

पृथ्वीपुर एसडीओपी संतोष पटेल की माने तो घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।  एफएसएल टीम घटना स्थल का मुआयना करेगी तब कुश स्पष्ट हो पायेगा।  मृतक महिला के पति की पूर्व में हो चुकी है।

[dgv_vimeo_video id=”674316261″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews