एक्शन में सीएम शिवराज, मंच से निवाड़ी कलेक्टर को हटाया, तहसीलदार पर भी कार्रवाई

एक्शन में सीएम शिवराज, मंच से निवाड़ी कलेक्टर को हटाया, तहसीलदार पर भी कार्रवाई

Niwari News : सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) इन दिनों कड़े एक्शन में हैं, भ्रष्टाचार और शासकीय कार्य में लापरवाही पर सख्त प्रदेश के मुखिया ने आज बुधवार को फिर एक्शन लिया, उन्होंने मंच से निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर को हटाने की घोषणा की साथ ही ओरछा में पदस्थ तहसीलदार संदीप शर्मा को भी हटाने के निर्देश दिए।

सीएम शिवराज सिंह चौहान महाराज खेत सिंह खंगार की जयंती पर पर आयोजित गढ़कुंडार  महोत्सव में शामिल होने आज बुधवार को निवाड़ी पहुंचे, उन्होंने कांच से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनायें गिनाई और सरकार की प्रतिबद्धता भी बताई।

सीएम ने इसी दौरान निवाड़ी कलेक्टर तरुण भटनागर (Niwari Collector Tarun Bhatnagar) को मंच से हटाने के निर्देश दिए साथ ही ओरछा में पदस्थ तहसीलदार संदीप शर्मा को भी हटाने के निर्देश दिए, बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार, प्रधानमंत्री आवास योजना योजना में धांधली और शासकीय भूमि के क्रय विक्रय में गोलमाल की शिकायत सीएम को मिली थी जिसके बाद आज जैसे ही उन्हें इस बात की याद दिलाई गई सीएम ने दोनों को हटाने के निर्देश दिए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews