निवाड़ी- लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली, कमिश्नर ने दिया जिला खनिज अधिकारी को प्रशंसा पत्र

निवाड़ी- लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली, कमिश्नर ने दिया जिला खनिज अधिकारी को प्रशंसा पत्र

निवाड़ी, मयंक दुबे। वित्तीय वर्ष 2020-21 में निवाड़ी जिले ने खनिज राजस्व वसूली में जिले ने निर्धारित लक्ष्य 68 करोड़ से अधिक 68.18 करोड़ की राजस्व वसूली कर उपलब्धि हासिल की है। जिला खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा के द्वारा अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध की गई इस कार्यवाही पर सागर संभाग के कमिश्नर मुकेश शुक्ल ने भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए जिला खनिज अधिकारी को प्रशंसा पत्र सौंपा है।

अपने इस प्रशस्ति पत्र में सागर संभाग के कमिश्नर ने लिखा है कि जिस तरह निवाड़ी जिले के खनिज अधिकारी पंकज ध्वज मिश्रा के द्वारा अवैध उत्खनन पर कार्रवाई करते हुए लक्ष्य से अधिक खनिज राजस्व वसूला गया है, वह सराहनीय है। साथ ही उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। गौरतलब है कि इस वित्तीय वर्ष में जिले में खनन माफियाओं के विरुद्ध जिला प्रशासन के द्वारा दर्जनों बड़ी कार्यवाही की गई है जिसकी परिणति लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली के रूप में सामने आई है।

जिले को मिली उपलब्धि पर क्या कहते हैं खनिज अधिकारी 

एमपी ब्रेकिंग ने जब खनिज अधिकारी से बात की तो उन्होंने कहा कि जिले के कलेक्टर आशीष भार्गव के निर्देशन में हमने वर्ष 2020-2021 खनिज राजस्व को लक्ष्य से अधिक प्राप्त किया है। आगे भी विभाग जिले अवैध उत्खनन, भंडारण व परिवहन के मामलों में शक्ति से नजर रखेगी ताकि आने वाले वित्तीय वर्ष में हम लक्ष्य से दुगना राजस्व हासिल कर पाए ।
पंकज ध्वज मिश्रा
खनिज अधिकारी, निवाड़ी 

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews