देवास में एक दम्पत्ति ने जहर खा कर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

-After-the-dispute-with-her-husband

देवास, अमिताभ शुक्ला। जिले के बरोठा पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम पटाड़ी के रहने वाले गोपाल परमार और उसकी पत्नी राधा परमार ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है। दम्पत्ति ने पहले जहर खाया और उन्होंने गांव के पास एक तलाब में कूदने की कोशिश की। राधा परमार तो तलाब में कूद गई पर उसका पति गोपाल परमार चक्कर खाकर गिर पड़ा।

वहीं ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर राधा को तुंरत तालाब से निकाला और दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया पर तब तक दोनों ही काल के गाल में समा गए थे। दोनों का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं पुलिस नें मर्ग कायम कर लिया है। मृतका के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

बता दें कि आज ही जिले के पिपरिया नानकरी गांव में 65 साल के लक्ष्मण सिंह चौहान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि किसान ने फसलें खराब होने के चलते और पहले सी ही कुछ कर्ज होने के कारण आत्महत्या की है। किसान के जहर खाने की सूचना मिलते ही उनके परिजन तुरंत उन्हें खातेगांव अस्पताल लेकर पहुंचे पर वहां डॉक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews