मन्नतों के बाद जन्मा बच्चा हुआ चोरी, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

मन्नतों के बाद जन्मा बच्चा हुआ चोरी, परिजनों ने लगाया अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के जाने माने सरकारी अस्पताल महाराज यशवंत राव होलकर अस्पताल (MYH) में रविवार की शाम एक बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार एक औरत नर्स बनकर आई और बच्चा चोरी कर के ले गई। मामले की जानकारी लगते ही बच्चे को परिजनों ने सोमवार को अस्पताल में खूब हंगामा मचाया। परिजनों ने अपना दुख बताते हुए कहा कि 10 साल की मन्नत के बाद बच्चे का जन्म हुआ था। बता दें कि चोरी हुआ बच्चा दंपति का दूसरा बच्चा था, उससे पहले वाला बच्चा दिमागी तौर पर कमजोर है।

वहीं परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल प्रबंधन की गलती की वजह से बच्चा चोरी हुआ है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल के जिम्मेदारों का कहना है कि ये घटना अस्पताल के बाहर हुई है। वहीं दूसरी ओर बच्चा चोरी करने वाली नर्स अस्पताल के अंदर वार्ड में गई थी, जहां उसने चार-पांच मरीजों से बात भी की थी। साथ ही वार्ड में मौजूद बच्चों के परिजनों से उनके बारे में भी पूछ रही थी।

वहीं जब हमारे लड़के के बारे में पता लगा तो बोली की बच्चे की धड़कन कम चल रही है, इतना कह कर वो जांच करवाने के लिए बच्चे को ले जाने लगी, जिसपर उसकी मां ने मना किया फिर भी वो वहां से चली गई और थोड़ी देर वाद दोबारा आकर वो बच्चे को लेकर गई। चोरी हुए बच्चे के परिजनों का कहना है कि अब हमे एमवाय अस्पताल से डर लगता है।

पूरा मामला कुछ इस तरह है

दरअसल, चोरी हुए बच्चे की नानी ने कहा कि दिवाली की रात 2 बजे उसकी बेटी रानी को डिलिवरी के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल लेकर आए थे। रविवार की तड़के 5 पांच बचे उसकी बेटी ने एक बच्चे को जन्म दिया। वो वहीं अपनी बेटी और नातिन के साथ बैठी हुई थी। जिसके बाद एक महिला मास्क लगाकर जोकि 30 वर्षीय थी उसके पास आई। हुलिया बताते हुए राजू बाई ने बताया कि उसने सलवार सूट पहना हुआ था और सिर को नर्स के जैसा ढंका हुआ था। वार्ड में मौजूद सभी बच्चों को उसने चेक किया और फिर वो हमारे पास आई और बच्चे को चेक कर बताया कि उसकी धड़कन धीरे चल रही है। तुरंत जांच करानी होगी।

जिसके बाद महिला और बच्चे के साथ नर्स नीचे आ गई और राजू बाई से बच्चा ले लिया और उससे बोला कि तुम पर्ची कटवाओें। जिसके बाद उसने बच्चे को महिला को दे दिया और वो पर्ची कटवाने लगी, जब वो पर्ची कटवाकर लौटी तो देखा कि वहां ना नर्स थी ना ही बच्चा। राजू बाई बताती है कि उसने नर्स और बच्चे की बहुत तलाशी की पर वो नहीं मिले। जिसकी जानकारी उसने तुरंत अपने दामाद को दी और पूरी बात बताकर दोनों पुलिस के पास पहुंचे।

वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरु कर दिया है। अस्पताल में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में साफ नजर आ रहा है एक महिला बच्चे को गोद में ली है और नानी के साथ ही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews