सतना, पुष्पराज सिंह बघेल। शहर के खेरमाई मंदिर के पास से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां एक महिला फुल मर्दानी के रूप में नजर आई। दरअसल खेरमाई मंदिर के पास ऑटो चालक के साथ किराये को लेकर विवाद हुआ, जिस पर ऑटो चालक ने महिला के पति की पिटाई कर दी, फिर क्या था पत्नी ने रौद्र रूप धारण कर लिया और ऑटो चालक को पकड़ लिया। करीब आधे घण्टे तक ड्रामा चलता रहा ,महिला ने ऑटो चालक की धुनाई भी की और फिर पुलिस के हवाले करने की कोशिश की। हालकि बाद में ऑटो चालक ने मांफी मांगकर अपना बचाव किया और महिला की मजबूत पकड़ से बच निकला।
ये भी पढ़ें
1गौरवशाली अतीत, विकासशील वर्तमान और समृद्ध भविष्य की ओर बढ़ता मध्यप्रदेश
2अराजकता भारतीय लोकतंत्र के लिये गंभीर चुनौती, लोकतंत्र सुरक्षित तो देश सुरक्षित — सुरेन्द्र शर्मा
3प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में विकसित होता मध्य प्रदेश
4मैहर में खाद्य विभाग का जांच अभियान, दुकानों से लिए मिठाई के नमूने, जब्त कर नष्ट किया अमानक मावा
