शिवपुरी के एडवोकेट सुरेश धाकड़ ने लगाए कपिल शर्मा पर फूहड़ता फैलाने का आरोप, FIR की मांग

शिवपुरी के एडवोकेट सुरेश धाकड़ ने लगाए कपिल शर्मा पर फूहड़ता फैलाने का आरोप, FIR की मांग

शिवपुरी, मोनू प्रधान। शिवपुरी के एक एडवोकेट सुरेश धाकड़ ने सोनी टीवी और मशहूर हास्य कलाकार कपिल शर्मा पर अपने टीवी शो के जरिए समाज में फूहड़ता फैलाने के आरोप लगाए हैं। एडवोकेट सुरेश धाकड़ ने फिल्म एक्टर कपिल शर्मा और सोनी टीवी पर अपने शो में अदालत की अवमानना के भी आरोप लगाए हैं। मंगलवार को एडवोकेट ने एफआईआर की मांग करते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत सौंपी है।

एडवोकेट सुरेश धाकड़ ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि कपिल शर्मा के शो में 29 दिसंबर 2019 के एक कार्यक्रम में जो सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ। इस शो में अदालत लगाई गई और इसमें कपिल शर्मा और उनके सहायक कलाकारों ने शराब की बोतल लेकर यहां पर शराब पी। इस शो में अदालत के अंदर शराब का सेवन करना दिखाया गया। इसे मैंने और मेरे परिवार ने देखा।

इस दौरान कही भी कोई चेतावनी या संदेश नशे से बचने का नहीं आया। यहां पर नियमों का ताक पर रखा गया। इसके अलावा इस शो में द्विआर्थी संवाद भी आते हैं। यह शो नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा देता है। इस शो की एक कलाकार भारती सिंह पर ड्रग्स के आरोप लगें हैं। वकील ने अपने शिकायती आवेदन में कपिल शर्मा और सोनी टीवी पर फूहड़ता फैलाने के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews