जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही, घंटों पड़ा रहा वार्ड में शव, जानिए क्या है पूरा मामला

जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही, घंटों पड़ा रहा वार्ड में शव, जानिए क्या है पूरा मामला

मुरैना, संजय दीक्षित

जिला अस्पताल में अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें एक बीमार युवक का कई दिनों से मेडिकल वार्ड के गैलरी के पलंग पर उपचार चल रहा था। जिसके बाद अचानक उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद वहां के स्टाफ ने मृत युवक को यह नहीं देखा कि जिंदा है या मुर्दा हैं।

दो दिन बीत जाने के बाद जब आसपास के लोगों को बदबू आने लगी तो उन्होंने डॉक्टर से इसकी शिकायत की। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने देखा तो मरीज के शव में कीड़े पड़ गए थे. जिसके बाद मृतक के शव को सफाई कर्मियों ने मेडिकल वार्ड की गैलरी से उठाकर पीएम हाउस भेज दिया हैं।

जब मृत युवक के शरीर को उठाया गया तो पलंग पर काफी संख्या में कीड़े पड़े हुए थे, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि काफी दिनों से मृत युवक का शरीर पड़ा हुआ है ,जिसकी देखभाल करने वाला भी कोई नहीं था। वहीं जब उसके बारे में अस्पताल प्रशासन से पूछना चाहा तो इस मामले को लेकर प्रशासन टालमटोल करता नजर आया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews