तनिष्क के एड को लेकर फिर मचा बवाल, #boycotttanishq की दोबारा उठी लहर

#boycotttanishq

मुंबई,डेस्क रिपोर्ट। देश में तनिष्क(Tanishq) को लेकर विवाद(Controversy) थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले तनिष्क (Tanishq) के एक एड को लेकर ट्विटर पर बायकॉट तनिष्क (#boycotttanishq) की बाढ़ आ गई थी, वहीं आज दोबारा से उसी बाढ़ ने दूसरा रुप धारण कर लिया है। तनिष्क के लिए मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है।

तनिष्क (Tanishq) द्वारा प्रसारित किया गया एड जो कि लवजिहाद के उपर था, उसे कड़ी निंदा का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद तनिष्क (Tanishq) को अपना एड वापस लेना पड़ा था, लेकिन आज फिर से तनिष्क (Tanishq) नेटिजन (Netizens) के निशाने पर आ गया है।

दरअसल, तनिष्क कुछ ही दिनों बाद अपने नए विज्ञापन के साथ आया है, जिसमें नीना गुप्ता, अलाया फर्नीचरवाला, निमरत कौर और सयानी गुप्ता को फीचर किया गया । विज्ञापन उन अभिनेत्रियों के वास्तविक जीवन के अवतारों का अनुसरण करता है, जो इस बात पर चर्चा करते हैं कि वे दिवाली कैसे मनाएंगे। अच्छी ज्वैलरी पहनने से लेकर ढेर सारी मिठाइयां खाने तक और अपने प्रियजनों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताने से लेकर, अभिनेत्रियां ढेर सारी शुभकामनाएं देती एड में नजर आई ।

लेकिन अपने बिट में, सयानी गुप्ता कहती है, “मैं वास्तव में लंबे समय के बाद अपनी मां से मिलने की उम्मीद कर रही हूं। इस दिवाली निश्चित रूप से कोई पटाखे नहीं, मुझे नहीं लगता कि किसी को भी पटाखे जलाना चाहिए। दिवाली का त्योहार बहुत सारे दीए, बहुत सारी उम्मीदें और सकारात्मकता का त्योहार है। विज्ञापन में पटाखे नहीं जलाने का आह्वान किया गया क्योंकि इससे प्रदूषण होता है, ये बात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नेटिजन को न-गवार गुजरी और इसका विरोध शुरु हो गया।

लोगों का मानना है कि वायु प्रदूषण (Air Pollution ) के कई कारण है, सिर्फ पटाखे (Firecrackers) नहीं। कई लोगों ने इस एड को दिवाली मनाने की सलाह के रूप में भी देखा है, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि (BJP National Secretary-General CT Ravi) ने भी ज्वैलरी ब्रांड के एड को लेकर नाराजगी जताई है।

सीटी रवि ने तनिष्क पर तंज कसते हुए कहा कि किसी को भी हिंदुओं को अपने त्योहार मनाने की सलाह देने की जरुरत ही क्यों है । कंपनियों को अपने उत्पादों को बेचने पर ध्यान देना चाहिए, न कि हमें पटाखे फोड़ने से परहेज करने को लेकर ज्ञान देना चाहिए। आगे कटाक्ष करते हुए सीटी रवि ने कहा कि हम दीपक जलाएंगे, मिठाई वितरित करेंगे और हरे पटाखे फोड़ें, कृपया हमारे साथ जुड़ें।

वहीं इस एड को लेकर कुछ ट्विटर (twitter) यूजर्स ने कहा है कि त्योहारों का उपयोग सामाजिक जागरूकता अभियानों के रूप में नहीं किया जाना चाहिए। वहीं कई यूजर्स विज्ञापन के समर्थन में भी आए हैं और कहा है कि ग्रीन पटाखे भी 100 प्रतिशत प्रदूषण-मुक्त नहीं हैं। कुछ ने यह भी बताया कि अभिनेत्रियों ने केवल अपनी निजी राय दी है और इसे नजरअंदाज किया जा सकता है।

#boycotttanishq को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews