साल 2021 की CBSE-ICSE बोर्ड परीक्षा 45-60 दिनों तक के लिए हो सकती है स्थगित, जानिए पूरा मामला

CBSE

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE), आगामी बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की संभावना जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से 45-60 दिनों के लिए स्थगित किया जा सकता हैं।

बताया जा रहा है कि अधिकारी मई 2021 तक बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित करने की संभावना को लेकर विचार कर रहे है।
दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सीबीएसई को लिखे गए पत्र के बाद यह बात सामने आ रही है, जिसमें यह आग्रह किया गया है कि अगले साल मई से पहले बोर्ड की परीक्षा आयोजित न की जाए और सिलेबस को और कम किया जाए क्योंकि स्कूल अभी भी COVID-19 महामारी के कारण बंद हैं।

CBSE को लिखे पत्र में, शिक्षा निदेशालय (DoE) ने कहा कि COVID-19 महामारी के कारण 2020-21 के शैक्षणिक सत्र (लगभग सात महीने) का एक बड़ा हिस्सा स्कूलों में पढ़ाने-सीखने के लिए कक्षा शिक्षण के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है, वहीं दिल्ली में 31 अक्टूबर तक स्कूल बंद हैं।

आगे पत्र में लिखा गया कि “स्कूलों में छात्रों को अध्ययन करने के लिए उचित समय प्रदान किया जाना चाहिए जिससे वो परिक्षा के लिए अच्छे तरह से तैयारी कर सके। इसलिए ये अनुरोध किया जाता है कि मार्च से आगे चल रहे शैक्षणिक सत्र को बढ़ाया जाए और मई, 2021 से पहले सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आयोजित न की जाए। नतीजतन, जुलाई से अगला शैक्षणिक सत्र शुरू हो सकता है।

बता दें कि एग्जाम को लेकर निर्णय बहुप्रतीक्षित। वहीं सीबीएसई अपनी समय सारणी बना रहा है। अक्टूबर की शुरुआत में, बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के लिए सीबीएसई सैंपल पेपर जारी किए है। परीक्षा की प्रक्रिया लगभग पूरी होने की ओर है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीख को लेकर अभी निर्णय अनिश्चित बना हुआ है और दिवाली के बाद निर्णय आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews