जबलपुर पुलिस ने शुरु किया विशेष चेकिंग अभियान, लोगों को करेंगे ट्रैफिक रूल्स को लेकर अवेयर

जबलपुर पुलिस ने शुरु किया विशेष चेकिंग अभियान, लोगों को करेंगे ट्रैफिक रूल्स को लेकर अवेयर

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर भले ही स्मार्ट सिटी क्यों न बन जाए, लेकिन यहां रहने वाले ज्यादातर लोगों को सड़को पर न तो गाड़ियां चलाना नहीं आता है,और न ही यातायात के नियमों का पालन करना। यही वजह है कि लोगो में ट्रैफिक रूल्स को लेकर अवेयरनेस लाने के लिए जबलपुर पुलिस ने आज से विशेष चैकिंग अभियान शुरू किया है।

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में 15 दिनों तक चलने वाला ये विशेष चैकिंग अभियान 5 चरणों मे संचालित किया जा रहा है, आज अभियान के पहले दिन ट्रैफिक पुलिस ने शहर के चौक चौराहों को छाबनी में तब्दील कर विशेष चैकिंग अभियान की शुरुआत की। इस दौरान पुलिस ने ऐसे दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों को निशाना बनाया, जिन्होंने अपनी गाड़ियों में या तो नंबर प्लेट नहीं लगा रखी थी,या फिर जिन लोगों ने नंबर प्लेट लगा भी रखी थी। लेकिन उन नम्बर प्लेटो में डिजाइनर नम्बर से लेकर नाम, पद जैसी पहचान लिखकर लोग घूम रहे थे,ऐसे वाहन चालकों को ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने रोककर जहां चालानी कार्यवाई की गई।

वही मौके पर पेंटर से गाड़ियों में नंबर भी लिखवाने का काम किया,हालांकि ट्रैफिक पुलिस की इस धुंआधार कार्यवाही की जद में आने वाले ज्यादातर लोग चालानी कार्यवाई से बचने बहाने बाजी करते नजर आए,जबलपुर में ट्रैफिक पुलिस की कमान संभाल रहे एएसपी संजय अग्रवाल के मुताबिक जिले में यातायात के नियमों के प्रति लोगों में अनदेखी खुले तौर पे देखने मिल रही थी,लोग यातायात के नियमो को लेकर जरा भी गंभीर नही है,बिना हेलमेट,बिना नंबर प्लेट,समेत बिना सीट बेल्ट लगाए कार चलाने और दो पहिया वाहन पर तीन सवारियों का बैठना,गाड़ी चलाते समय मोबाइल का उपयोग करना जैसे नियमों का उलंघन आम हो चला था,जिसे देखते हुए आज 18 नवंबर से 2 दिसंबर तक 3,3 दिनों तक इंटेंसिव कार्रवाई करने का फैसला किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews