पलटी किस्मत: पन्ना ने फिर दिया “हीरा” लखपति हुआ मजदूर

country's-first-diamond-museum-is-going-to-be-built-here-in-Madhya-Pradesh

पन्ना, डेस्क रिपोर्ट

किस्मत जब पलटती है तो पल भर में रंक से राजा कर देती है। कहने वाले ने भी क्या खूब कहा है। एक तरफ जहां कोरोना संकट काल की वजह से लोगों की आर्थिक हालत चरमरा गई है। वहीं दूसरी तरफ अचानक से किस्मत पलटने से एक मजदूर लखपति बन गया। हीरा खदान में काम करने वाले एक मजदूर क भाग्य उस वक्त चमक गया जब उसे खदान में एक साथ तीन हीरे मिले।

दरअसल घटना गुरुवार की है। जहां मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के जरुआपुर गांव में मजदूर उथली हीरा खदान में काम करता था। जानकारी के मुताबिक आज काम करते हुए उसे 3 हीरे मिले। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। वही तीनों हीरे का वजन कुल 8 कैरेट का है। इससे मजदूर के भाग्य का खुलना तो तय है।

बता दें कि यह पहली घटना नहीं है जब पन्ना जिले से किसी मजदूर की भाग्य बदला है। पन्ना जिले को रत्नों का ढेर माना जाता है। कई मजदूर यहां काम करते हुए लखपति हुए हैं। वही बीते दिनों पन्ना जिले के नौ मज़दूरों को 10.69 कैरेट का हीरा मिला था। जिसकी क़ीमत करीब पांच लाख रुपये प्रति कैरेट के हिसाब से करीबन 50 लाख आंकी गई थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews