यशवंत श्रीवास्तव/डबरा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में मध्य प्रदेश को देशभर में प्रथम स्थान मिलने के बाद पहली बार डबरा पहुंची महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी का कार्यकर्ताओं ने डबरा रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालते हुए जगह-जगह उनका स्वागत किया इस दौरान जमकर आतिशबाज़ी भी की गई। बाद में सभी कांग्रेस कार्यालय पहुँचे जहाँ मंत्री कार्यकर्ताओं से नगर के विकास की चर्चा की। बता दें 3 फरवरी को दिल्ली में सम्मान मिलने के बाद इमरती देवी पंजाब मेल से डबरा पहुंची मंत्री बनने के बाद यह पहला मौका था जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर को होर्डिंग बैनरों से पाट दिया था।
रेलवे स्टेशन पर महिला बाल विकास मंत्री का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जमकर की आतिशबाज़ी

ताजा खबरें
View More →Tax Calendar: नवंबर 2026 में टैक्स से जुड़े कई काम जरूरी, खत्म होगी डेडलाइन, नोट कर लें ये 5 तारीखें भिंड में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल मिलावटी मावा जब्त, डेयरी का लाइसेंस सस्पेंड महाकाल रोप-वे का बजट बढ़ा, 199 करोड़ के पुराने ठेके की जगह 258.37 करोड़ का नया टेंडर धार में भीषण सड़क हादसा, कार पलटने से 3 लोगों की दर्दनाक मौत, दो घायल, मची अफरा-तफरी IAS Transfer: नौकरशाही फेरबदल, इन 5 आईएएस अफसरों का हुआ तबादला, मिला नया कार्यभार, देखें लिस्ट