बारिश ने ढाया कहर, मकान ढहने से एक की मौत, 4 घायल

बारिश ने ढाया कहर, मकान ढहने से एक की मौत, 4 घायल

जबलपुर, संदीप कुमार

जिले में बीते 2 दिनों से लगातार हो रही बारिश ने अब लोगों की जान लेना शुरू कर दिया है। कल जहां ग्वारीघाट में आधा दर्जन मकान गिरने से कई लोग बेघर हो गए थे तो वही आज बारिश ने कोतवाली क्षेत्र में कहर ढाया है। सठिया कुआं के पास रहने वाले एक जैन परिवार की दो मंजिला मकान भारी बारिश के चलते गिर गया, जिसमें कि 4 लोग दब गए।

सूचना के बाद आनन-फानन में नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू करने के बाद तीन लोगों को दबे हुए मकान से बाहर निकाल लिया गया है। जबकि एक बच्चे की अभी भी दबे होने की आशंका बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं अस्पताल ले जाने के दौरान एक घायल की मृत्यु हो गई है।

वहीं बारिश के चलते लगातार हो रही घटनाओं ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी है। नगर निगम को बारिश से पहले जर्जर मकानों का आकलन करना था वो नही हुआ। निगम प्रशासक महेश चंद्र चौधरी के सख्त निर्देश थे कि जर्जर मकानो को चिन्हित किया जाए, बावजूद इसके निगम ने निर्देशों का पालन करने से किनारा कर लिया। यही वजह है कि अब जबलपुर में लगातार जर्जर और कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है।

जानकारी के मुताबिक साठिया कुआं में रहने वाले कपड़ा व्यापारी ताराचंद जैन का आज सुबह अचानक ही मकान भरभरा कर गिर गई, इसके चलते मकान में रहने वाले परिवार के सभी सदस्य उसमें दब गए। फिलहाल पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू कर तीन लोगों को बाहर निकाल लिया है जबकि एक की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि जबलपुर में बीते 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews