पुलिस ने किया 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार, एटीएम ब्लास्ट कर करता था लूट

पुलिस ने किया 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार, एटीएम ब्लास्ट कर करता था लूट

दमोह, गणेश अग्रवाल

जिला अस्पताल से बीते 11 अगस्त की रात एक कोरोना पाजेटिव मरीज के फरार होने के बाद दहशत फैली हुई। ये दहशत लाज़मी थी क्योंकि ये साधारण मरीज नही था बल्कि मध्य्प्रदेश के कई जिलों में एटीएम ब्लास्ट करके लूट करने का मास्टर माइंड था, जिसको पकड़ने में पुलिस को सफलता हासिल हुई है।

दरअसल, देवेंद्र पटेल नाम के इस आरोपी को 26 जुलाई को पुलिस ने पकड़ा था और वो जेल में था। जिसके बाद 8 अगस्त को देवेंद्र कोरोना पाजेटिव पाया गया और उसे जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल स्टाफ और जेल पुलिस को चकमा देकर रात के अंधेरे में देवेंद्र फरार हो गया था।

पुलिस ने देवेंद्र की गिरफ्तारी पर दस हजार का इनाम भी रखा था और रविवार को पुलिस टीम को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जब नरसिंहगढ के पास से आरोपी देवेंद्र को गिरफ्त में लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूंछतांछ कर रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews