Road Accident : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Road Accident : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत

मुरैना, संजय दीक्षित। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सय्यैद नहर के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की घटना स्थल पर मौत (Death) हो गई। जानकारी के अनुसार बंटी कुशवाह पुत्र अतरू कुशवाह उम्र 27 वर्ष निवासी बरैयन का पुरा अपनी पत्नि और बच्चे के साथ फूलपुर मुरैना से अपने गांव बरैयन का पुरा जा रहा था।  तभी सय्यैद नहर के पास ट्रक क्रमांक आरजे11जीबी3084 ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार (Road Accident) दी। जिससे बाइक सवार की ट्रक के पहियों से कुचलकर मौत हो गई एवं उसकी पत्नि और बच्चे बुरी तरह जख्मी हो गए ।

वहीं परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हाईवे पर जाम (jam on highway) लगा दिया, जिससे आवागमन अवरूद्ध हो गया। घायलों को जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत युवक के शव को पीएम हाउस भिजवा दिया है। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही यातायात प्रभारी आरके अहिरवार, आरक्षक विजय और सुनील कुमार के द्वारा को ओव्हर ब्रिज पर जाकर ट्रक को  पकड लिया। वहीं मौके का फायदा उठाकर ट्रक ड्रायवर फरार (Absconded) हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर  सिविल लाइन थाने में रखवा दिया है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews