सरायछोल्ला थाना पुलिस ने 60 हज़ार के इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में हासिल की सफलता

सरायछोल्ला थाना पुलिस ने 60 हज़ार के इनामी आरोपियों को  गिरफ्तार करने में हासिल की सफलता

मुरैना, संजय दीक्षित

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ हंसराज सिंह के मार्गदर्शन में हत्या के मामले में फरार 60 हज़ार के इनामी आरोपियों को सरायछोल्ला थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर ने गिरफ्तार करने मे सफ़लता हांसिल की हैं। थाना प्रभारी जयपाल सिंह गुर्जर को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि हत्या और हत्या के मामले में फरार 6 आरोपी ग्राम बाबरखेड़ा में छिपे हुए है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना से ग्राम बाबरखेड़ा में दविश दी तो आरोपी घर मे छिपे हुए थे। पुलिस ने घेराबन्दी कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर नाम पूछा तो उन्होंने अपना नाम कल्लू सिंह, हरिओम सिंह, श्यामलाल सिंह, अतिवीर सिंह, जस्सू सिंह, राजू  सिंह और वनबारी नि बाबरखेड़ा का होना बताया हैं। सभी आरोपी प्रकाश सिंह गुर्जर नि बाबरखेड़ा की हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। सभी आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा इनाम घोषित किया गया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews