दुकान में आगजनी की घटना का पर्दाफाश, पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

दुकान में आगजनी की घटना का पर्दाफाश, पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार

खंडवा, सुशील विधानी

शहर के स्टेशन रोड पर कुछ दिन पूर्व एक दुकान में आग लग गई थी। मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा था लेकिन सीसीटीवी कैमरे और दुकानदार की पूछताछ के बाद मामला कुछ और ही निकला, आपसी रंजिश के चलते दुकान में आग लगाना पाया गया, जिसपर खंडवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

जानकारी के अनुसार घटना दिनांक 20 अगस्त की रात को करबी 9.45 से 10  बजे के बीच रेल्वे स्टेशन तिराहा पर स्थित रेडीमेट कपड़ा दुकान पर आग लगने की सुचना प्राप्त हुई थ । फरियादी आमीन पिता यूसुफ कुरैशी उम्र 25 साल निवासी भगतसिंह चौक खंडवा की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली पर दुकान में आग लगने के बारे में बताया गया। दुकान में रखे करीब 20 लाख रूपये के कपड़ो आग मे जलने से नुकसान हो गया ।

फरियादी की रिपोर्ट पर आगजनी कमांक 05/20 का मर्ग कायम कर जांच में लिया गया । जांच के दौरान रेल्वे स्टेशन तिराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से चैक करते एक अज्ञात बदमाश ज्वलनशील पदार्थ डालकर कपड़ा दुकान को आग लगाते दिखाई दे रहा था । जिस पर अपराध कमांक 560/20 धारा 436 भादवि का पंजीबध्द किया गया ।

विवेचना के दौरान शहर में अन्य जगह स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खगाले गये , जिस में एक व्यक्ति माता चौक से इन्द्राचौक से रेल्वे स्टेशन तिराहे पर आता दिखाई दिया । जिसके द्वारा ही रेल्वे स्टेशन तिराहे पर कपडा दुकान में आग लगाई गई । उक्त फुटेत एवं हुलिये अज्ञात व्यक्ति की माता चौक , इन्द्राचौक , रामनगर , चीराखदान क्षेत्र में तलाश पतारसी की गई। मुखबीर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पता चला कि उक्त आरोपी चंदन बरकने निवासी माता चौक खंडवा का रहने वाला है, जो वर्तमान मे शीतल ढाबा के पास बेडी में रहता है। जिसे तलाश पतारसी कर अभिरक्षा में लिया गया है।

वहीं पुलिस द्वारा कि गई पूछताछ में उक्त आरोपी ने बताया कि मुझे राजेश कटारे निवासी माता चौक खंडवा द्वारा 5,000 रूपये देकर बोला की , रेल्वे स्टेशन तिराहे पर मेरी जुता चप्पल के साईड में रेडीमेट कपडे की दुकान में आग लगाना है । तो मैने राजेश कटारे के कहने पर उक्त दुकान में पट्रोल छिड़कर आग लगा दी गई।

आरोपी चंदन बरकने द्वारा अपराध स्विकार करने के बाद पुलिस ने राजेश कटारे निवासी माता चौक खंडवा तलाश पतारसी कर उसे गिरफतार किया है, जिसने पूछताछ में पहले ना – नकुर किया , जिससे शक्ति से पूछताछ करने पर राजेश कटारे द्वारा बताया गया कि कपडा व्यवसायी द्वारा कपडों के बहार टागने की वजह से मेरी दुकान दिखाई नहीं देती थी । इसी गुस्से में मैंने चंदन बरकने को 5,000 रूपये देकर , कपडा दुकान में आग लगवाई थी ।

उक्त आगजनी घटना से खंडवा शहर में भय का माहौल उत्पन्न हो गया था, जिसे पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता से लेते हुये , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर थाना कोतवाली की टीम गठीत की गई । टीम में निरीक्षक बीएल मंडलोई , सउनि  जितेन्द्र चौहान , प्रआर हिफाजत अली , आरक्षक अमर प्रजापत , अमित यादव , सुनिल सेंगर , अनिल बछाने एवं सीसीटीवी कैमरा आरक्षक दीपक एवं योगेश के द्वारा अज्ञात आरोपी को ज्ञात कर गिरफतार करने में सराहनीय योगदान रहा हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews