Sonu Sood ने 10 करोड़ का लोन लेकर की थी लोगों की मदद, गिरवी रखी 8 प्रॉपर्टी

Sonu Sood ने 10 करोड़ का लोन लेकर की थी लोगों की मदद, गिरवी रखी 8 प्रॉपर्टी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना वायरस (corona virus) ने लोगों की अच्छी खासी चल रही जिंदगी और कामों पर ब्रेक (Break) लगा दिया है। कोरोना काल (Corona Period) से देश को ऐसी स्थिति पर ला कर खड़ा कर दिया जिसके बारे में शायद किसी ने कल्पना (Imagination) भी नहीं की होगी। परिंदों को पिंजरे में रखने वाले लोगों खुद अपने घर में कैद हो गए थे। वहीं इस दौर में बॉलीवुड (Bollywood) के विलेन पर असल जिंदगी में लोगों के लिए हीरो (Hero) साबित हुए थे। लोगों के हीरो बने इस हीरो सोनू सूद (Sonu Sood) को कौन नहीं जानता है। सोनू सूद (Sonu Sood) अपनी दरियादिली और लोगों की मदद करने के लिए कोरोनावायरस के दौर में असली हीरो बन कर उबरे है।

सोनू सूद (Sonu Sood) का मजदूरों (Labour) को कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते लगे लॉकडाउन (Lockdown) में उनके घर पहुंचाने में बहुत बड़ा हाथ रहा है। साथ ही कई गरीब परिवार की आर्थिक समस्याओं को भी सोनू सूद ने हल किया है। सोनू सूद (Sonu Sood) और उनकी टीम सोशल मीडिया (Social media) पर काफी एक्टिव रहती है और कोई भी उनसे मदद मांगता है तो वे उनकी मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं।

क्या आप जानते हैं लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद (Sonu Sood) ने कितनी बड़ा बलिदान देकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाया है। साथ ही लोगों की मदद की है। हाल ही में एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन में अपने घर जाने के लिए भटक रहे प्रवासी मजदूरों को उनके परिवारजनों के पास पहुंचाने के लिए, साथ ही उनकी रास्ते के लिए खाने-पीने की व्यवस्था और लोगों को रहने के लिए घर बनवाने के लिए, साथ ही लोगों का इलाज करने के लिए यानी कि इन सभी सामाजिक कार्यों को करने के लिए सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपनी कई कीमती चीजों चीजों को गिरवी (Mortgage)  रख दिया था।

सोनू सूद (Sonu Sood) ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए अपनी लगभग 8 प्रॉपर्टी को गिरवी पर रखा है। इससे उन्होंने 10 करोड़ का कर्ज लिया और लोगों की मदद की। मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से सोनू सूद (Sonu Sood) ने अपने 6 फ्लैट्स और 2 दुकानें गिरवी रखी है। इन प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक सोनू सूद और उनकी पत्नी सोनाली का है। सोनू सूद की यह दोनों दुकानें ग्राउंड फ्लोर पर है। वहीं उनके फ्लैट्स शिवसागर कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी में है। डॉक्यूमेंट के हिसाब से सोनू सूद ने 5 लाख रुपए का पंजीकरण शुल्क का भुगतान करके 10 करोड़  का लोन लिया था, हालांकि सोनू सूद ने अभी तक इस विषय को लेकर अपना कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews