ग्वालटोली में हर्षोल्लास से मनाया गई श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोविंदाओं ने फोड़ी मटकियां

ग्वालटोली में हर्षोल्लास से मनाया गई श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, गोविंदाओं ने फोड़ी मटकियां

सीहोर, अनुराग शर्मा

भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बुधवार की रात गंज स्थित छोटी ग्वालटोली में हर्षोल्लास से मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने मिलकर मनमोहन नंदलाल की झांकी को सजाया। श्रद्धालुओूं के द्वारा भगवान की नन्नी प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार कर पालने में झुलाया गया। गोविंदा बने युवकों ने माखन मिश्री प्रसाद से भरी मटकियों को फोड़ा। श्रीकृष्ण भक्तों ने देर रात तक भजन कीर्तन नृत्यकर जमांष्टमी उत्सव मनाया।

युवा यादव महासभा जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव और शिवसेना जिलाध्यक्ष गब्बर यादव मित्र मंडली के द्वारा संयुक्त रूप से छोटी ग्वालटोली में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। बैलगाड़ी के उपर सुंदरझांकी का निर्माण किया गया। घर घर में बच्चों को कहैन्या का रूप दिया गया। श्रद्धालुओं के द्वारा विधिवत भगवान की पूजा अर्चना की गई।

नंदलाल का जन्म होते ही बड़ी ग्वालटोली स्थित राधेश्याम मंदिर और छोटी ग्वालटोली में हर्ष छा गया। खुशियों के मध्य घंटी और घडिय़ाल शंख बजाए गए। श्रद्धालुओं को माखन मिश्री का प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान युवा यादव महासभा जिलाध्यक्ष प्रवीण यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं के द्वारा श्रद्धालुओं को कोरोना महामारी से बचने के लिए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मास्क का वितरण किया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews