उमा भारती ने सर संघ चालक को बताया भगवान

उमा भारती ने सर संघ चालक को बताया भगवान

सीहोर। अनुराग शर्मा।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा है कि शाहीन बाग की तर्ज पर पूरे देश मे होने वाले धरना प्रदर्शन में CAA के मुद्दे पर लोगों की बहकाया जा रहा है और गुमराह किया जा रहा है। उन्होने कहा कि राजगढ़ में बद्रीलाल यादव की टिप्पणी अशोभनीय थी जिसके लिए उन पर कार्यवाही भी ही गई और उन्होने माफी भी मांग ली, लेकिन साथ ही ये सवाल भी उठता है कि तिरंगा हाथ मे लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों को मारना कहा तक उचित था। राज्य के अधिकारी संविधान सम्मत किसी भी प्रदर्शन का विरोध नही कर सकते।

उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए चिंता का विषय है कि अधिकारी संवैधानिक मर्यादाओं का हनन कर रहे है, ये अधिकारी नेताओं को डकैत और घपलेबाज कह रहे। उन्होने कहा कि कोई भी डकैत ओर घपलेबाज बिना अधिकारियों के संरक्षण के बिना नहीं बनते।

मोहन भागवत द्वारा दिए गए जनसंख्या नियन्त्रण कानून के बयान की पैरवी करते हुए उमा भारती ने कहा कि आरएसएस सर संघ चालक हमारे लिए भगवान जैसे हैं। आजकल तो कई मुस्लिम देश भी जनसंख्या नियन्त्रण के लिए कार्य कर रहे हैं तो फिर हम क्यो नही करें। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह चौरान ने भी मोदी को श्रीराम और अमित शाह को हनुमान बताया था। अब इसी बात को आगे बढ़ाते हुए उमा भारती ने सर संघ चालक को भी भगवान बता दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews