पन्ना में युवक की चमकी किस्मत, खदान में मिला 60 लाख से भी ज्यादा कीमत का हीरा, इस साल का अब तक सबसे बड़ा डायमंड

खदान संचालक की माने उन्होंने 20 दिन पहले पर खुदाई कार्य शुरू किया था। उन्हे खुद उम्मीद नहीं थी, कि इतने कम समय में ही उन्हे यह खदान लखपति बना देगी और इतना बड़ा हीरा इसमें से निकलेगा।
Diamond Heera

PANNA DIOMOND

मध्यप्रदेश में हीरों की नगरी पन्ना ने एक बार फिर शानदार हीरा उगला है, यहाँ एक खदान में एक युवक को इस साल का अब तक का सबसे बड़ा डायमंड मिला है, जिले के कृष्णा कल्याणपुर ग्राम में एक युवक द्वारा लगाई गई हीरा खदान से 15 कैरेट 34 सेंट वजन का उच्च गुणवत्ता वाला ‘जेम्स क्वालिटी’ का हीरा निकला है। प्रारंभिक मूल्यांकन में इस हीरे की अनुमानित कीमत 60 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

यह हीरा मिला 

20 दिन पहले पर खुदाई कार्य शुरू किया था…

यह खदान संचालक सतीश खटीक की है। खदान संचालक की माने उन्होंने 20 दिन पहले पर खुदाई कार्य शुरू किया था। उन्हे खुद उम्मीद नहीं थी, कि इतने कम समय में ही उन्हे यह खदान लखपति बना देगी और इतना बड़ा हीरा इसमें से निकलेगा। संचालक की माने तो नियमित खुदाई के दौरान चमकदार पत्थर दिखाई दिया, जिसे बाहर निकालकर जांच कराने पर वह उच्च श्रेणी का हीरा निकला। वही इस खदान में दो पार्टनर है और दोनों के दो- दो बहने हैं उसने बताया कि पारिवारिक खर्च और बहनों की शादी वह इस पैसों को लगाएगा।

इस साल का अब तक का सबसे बड़ा हीरा 

इतना बड़ा हीरा मिलने के बाद संचालक ने हीरे को नियमानुसार पन्ना जिला कार्यालय में जमा करा दिया है, जहां विशेषज्ञों द्वारा इसका औपचारिक मूल्यांकन और नीलामी की प्रक्रिया की जाएगी। जिले के अधिकारियों का कहना है कि यह हीरा इस वर्ष अब तक निकला सबसे बड़ा और सबसे बेहतरीन गुणवत्ता वाला हीरा है। इस खोज से क्षेत्र के खान मालिकों और स्थानीय लोगों में एक बार फिर उत्साह बढ़ गया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews