
MP Election 2023 : मप्र विधानसभा चुनाव में इस बार समाजवादी पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं, पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को पन्ना पहुंचे लेकिन उस समय अचानक तेज गुस्सा आ गया जब एक पत्रकार ने उनसे भाजपा के आरोपों से जुड़ा सवाल पूछ लिया, सवाल सुनते ही अखिलेश भड़क गए उन्होंने पत्रकार को भाजपा का एजेंट कह दिया और फिर समाजवादी पार्टी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर पत्रकार को अपराधी लिखते हुए कहा कि एमपी पुलिस इस अपराधी की जाँच करे, सपा के इस ट्वीट के बाद हंगामा मचा तो एसपी ने मामले की जाँच के आदेश दे दिए है, लेकिन अखिलेश यादव का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
पत्रकार के सवाल पर भड़क गए अखिलेश यादव, पूछा नाम और पता
पन्ना जिले की अजयगढ़ विधानसभा के चुनाव मैदान में उतारे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र पाल वर्मा के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने सपा प्रमुख अखिलेश यादव कल गुरुवार को पहुंचे थे , सभा के बाद जब मीडिया से उन्होंने बात की तो कई सारे सवालों के जवाब दिए लेकिन इसी बीच एक पत्रकार की सवाल पर वे भड़क गए, पत्रकार ने पूछा योगी आदित्यनाथ आपको टोंटी चोर क्यों कहते है आपका क्या कहना है इसपर ? इतना सुनते ही अखिलेश आग बबूला हो गए और पत्रकार से कहने लगे तुम भाजपा के एजेंट हो बेटा, इतना महंगा रेबोन का चश्मा पहने हो तुम पत्रकार नहीं हो, उन्होंने अपने सुरक्षा स्टाफ से उसकी फोटो खींचने के लिए कहा फिर उसका नाम पूछा और जैसे ही उसने अपना नाम नूर काजी बताया तो कहने लगे ये भाषा है मुसलमान की।
समाजवादी पार्टी ने पत्रकार को अपराधी कहते हुए एमपी पुलिस से की जाँच की मांग
आगे बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि ये बिके हुए लोग हैं, इस तरह के लोग पत्रकारिता करेंगे, ऐसे लोगों को मत बुलाया करो आप , मुझे नहीं पता कि ये पत्रकार है कि नहीं, इसके बाद वे दूसरी बार मंच पर गए और पत्रकार की बातों का जिक्र करते हुए जनता को संबोधित किया, अखिलेश का गुस्सा यहीं नहीं थमा , उनकी पार्टी के अधिकृत ट्विटर हैंडल से ट्वीट पर पत्रकार को अपराधी बतातेहुए एमपी पुलिस से जाँच करने की मांग की गई।
[dgv_vimeo_video id=”883232911″]
पत्रकार ने दी अपनी सफाई, एसपी ने जाँच के आदेश दिए
इस पूरे मामले पर पत्रकार नूर काजी ने कहा कि मैं पत्रकार हूँ और मुझे भी मेरे अधिकार और दायित्व पता है, उसने कहा कि मेरे ऊपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं, मेरे मामा दुबई में व्यापार करते थे वे मेरे लिए रेबोन का चश्मा भेजते थे, वो पहनता हूँ , सुप्रीम कोर्ट का जजमेंट है कि सवाल करना पत्रकार का काम है, मैंने कुछ गलत किया हो तो पुलिस मेरी जाँच करा ले, मैं सहयोग के लिए तैयार हूँ, मुझे अपराधी कहना गलत है मैं मानहानि का मुकदमा करूँगा अखिलेश यादव पर और यदि मुझे भविष्य में कुछ भी होता है तो उसके लिए अखिलेश यादव जिम्मेदार होंगे, बहरहाल इस एपिसोड के बाद से पन्ना में सियासत गरमा गई है उधर पुलिस अधीक्षक ने इस मामले की जाँच के आदेश दे दिए है।
[dgv_vimeo_video id=”883233073″]
मध्य प्रदेश के अजयगढ़ में पन्ना विधानसभा की सभा में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की प्रेस वार्ता में पत्रकार के भेष में पहुंचा अपराधिक किस्म का संदिग्ध व्यक्ति।
मध्य प्रदेश पुलिस जांच करे और बताए ये अपराधी प्रेस वार्ता में कहां से आया?@MPPoliceDeptt @DGP_MP pic.twitter.com/clkphVfP7H
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) November 9, 2023
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

