लोकसभा चुनाव से पहले MP में कांग्रेस के फिर झटका, जिला उपाध्यक्ष सहित करीब सैकड़ों नेताओं ने थमा BJP का दामन

Panna News

MP News : लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी अपनी सदस्य संख्या बढ़ा रही है तो वहीं नेता कांग्रेस को छोड़कर जा रहे हैं, आज एकबार फिर कांग्रेस को झटका लगा है ये झटका लगा है पन्ना जिले से, जहाँ आज सैकड़ों की संख्या में नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शम्मिल हो गये, पन्ना विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने अंग वस्त्र पहनाकर उनको भाजपा परिवार में शामिल किया।

कांग्रेस के इस कद्दावर नेता ने ज्वाइन की भाजपा  

भाजपा ने इस बार पन्ना जिले में कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से दिया है,  कांग्रेस के कद्दावर नेता जिला उपाध्यक्ष व सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष बृज मोहन यादव ने जनपद सदस्यों और सरपंचों सहित करीब 500 नेताओं के साथ कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, गजना धरमपुर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने सभी को अंगवस्त्र पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलवाई।

पूर्व मंत्री बोले- दिल पहले से मिले थे अब दल भी मिल गए हैं 

पूर्व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि बृज मोहन यादव कद्दावर नेता हैं, वे कई बार विधायक पद की दावेदारी भी कर चुके है, हमारे दिल एक दूसरे से पहले से ही मिले थे अब दल भी मिल गए हैं, वे भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर आये हैं उनके और उनके साथ आये सैकड़ों नेताओं से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

[dgv_vimeo_video id=”915873050″]

[dgv_vimeo_video id=”915873165″]

[dgv_vimeo_video id=”915873262″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews