फिर शर्मसार हुए रिश्ते, BJP नेता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

फिर शर्मसार हुए रिश्ते, BJP नेता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

पन्ना, भारत यादव। पन्ना में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपनी सगी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी सतीश मिश्रा BJP का सक्रिय नेता है और उसने अपनी ही 17 साल की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, वहीं इस मामले पर कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘ये तो राक्षस से भी ज्यादा हो गया।’

मारपीट कर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, चंद घंटे में मिला युवक, 3 आरोपी पकड़े

पन्ना जिले की पवई तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मुड़बारी में ये शर्मनाक घटना सामने आई है। कलयुगी पिता ने 11वीं में पढ़ने वाली अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया।अपने पिता के दुराचार से परेशान लड़की ने थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई जिसके बाद पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए आदेश दिया। थाना प्रभारी सलेहा अभिषेक कुमार पांडे ने अपनी टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं इस मामले में कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि “इससे बीजेपी और आरएसएस का घिनौना चेहरा उजागर हुआ है, शिवराज जी ये तो राक्षस से भी ज्यादा हो गया।”

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews