डाइनामाइट लगाकर ATM को उड़ाया, लाखों रुपए लूटकर फरार

डाइनामाइट लगाकर ATM को उड़ाया, लाखों रुपए लूटकर फरार

पन्ना| मध्य प्रदेश में कोरोना काल में चोर लुटेरों के हौसले बुलंद है| मामला प्रदेश के पन्ना जिले का है जहां बेखौफ लुटेरों ने एसबीआई एटीएम को डाइनामाइट से उड़ा दिया। एटीएम में तैनात गार्ड को अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर बंधक बनाया और लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक लूट की यह वारदात जिले के सिमरिया थाना अंतर्गत शनिवार -रविवार की दरमियानी रात की है| भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को दो बेखौफ बदमाशों ने डाइनामाइट से उड़ा दिया | इतना ही नहीं बदमाशों ने गार्ड को बंदी बनाकर कट्टे की नोक पर एटीएम में रखे लाखों रुपए लूट कर फरार हो गए।

एटीएम से कितने रुपयों की लूट हुई है, अभी अधिकृत रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई। लेकिन पुलिस सूत्रों का कहना है कि लूट लाखों में हुई है। गार्ड सुखविंद्र चौधरी द्वारा बताया कि रात को जब एटीएम की शटर बंद कर वह अंदर था उसी समय काले रंग की पल्सर बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों द्वारा शटर खोलने की कोशिश की गई। जैसे ही उसे आभास हुआ कि बाहर से कोई शटर खोलने की कोशिश कर रहा है उसने तुरंत 100 नंबर मोबाइल से लगाने की कोशिश की। लेकिन उसी समय शटर खुल गया और दोनों नकाबपोश अंदर आ गए। उनमें से एक ने गार्ड को कट्टा लगाकर बंदी बना लिया तथा दूसरे व्यक्ति द्वारा डायनामाइट से ब्लास्ट कर एटीएम को क्षतिग्रस्त करते हुए उसमें रखे रुपए निकाल कर फरार हो गया। पुलिस द्वारा अज्ञात लुटेरों की सरगर्मी के साथ तलाश की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews