Panna News: सतना से घूमने आए युवक का पन्ना के जंगल में मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Panna News: सतना से घूमने आए युवक का पन्ना के जंगल में मिला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Panna News : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बता दें युवक 6 जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पन्ना जिले में घूमने आया था। जहां से वो वापस घर नहीं लौटा था। जिससे घरवाले काफी ज्यादा परेशान थे और उसे ढुंढने के बाद स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी। वहीं, बुधवार की शाम युवक के शव की जानकारी पुलिस को लगी। पुलिस ने मृतक की पहचान कर इसकी सूचना परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। आइए जानें पूरा मामला…

सिमरिया के जंगल का मामला

दरअसल, मामला पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया के जंगल का है। जहां बुधवार की शाम एक 20 वर्षीय युवक का शव पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन- फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और मृतक के पर्स में रखे फोटो व कार्ड के आधार पर परिजनों को इसकी सूचना दी। साथ ही, शव का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया है।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

वहीं, मृतक उदयभान के पिता शिवबालक लोधी ने बताया कि वह इकलौता बेटा था जो कि 6 दिन पहले अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए पन्ना आया था। जिसके बाद से ही वो लापता था। आगे शिवबालक ने बताया कि 6 जनवरी को बेटा उससे 2,500 रुपए लेकर आया था। उसके साथ रोहित साहू और राजन चौधरी भी थे। इन्हीं दोनों साथ वह पन्ना आया था। जिसके बाद पुलिस ने 11 दिसंबर की रात्रि में बेटे की मौत की खबर दी। शिवबालक ​​​​​​​ने इन दोनों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाकर दोनों पर कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी ने दी जानकारी

मामले को लेकर बृजपुर थाना प्रभारी बखत सिंह ठाकुर ने बताया कि सिमरिया के जंगल में  युवक का शव मिला था। इसके बाद परिजनों को जानकारी देकर बुलाया गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। परिजनों के ब्यानो के आधार पर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews