
Panna News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मिनी ट्रक और मोटर साइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा की संवेदनशीलता देखने को मिली। इस दौरान मोहन यादव और वीडी शर्मा ने अपना काफिला रुकवाकर सड़क हादसे में घायलों को तत्काल मदद करते हुए इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
घायलों को पहुंचाया अस्पताल
मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पवई में लोकसभा चुनाव प्रचार के बाद पन्ना जा रहे थे। इस दौरान मिनी ट्रक और मोटर साइकिल के बीच भयंकर सड़क हादसा हो गया। जिसके बाद घायलों को समुचित इलाज के निर्देश देते हुए सीएम मोहन यादव ने अपने कारकेट की एंबुलेंस से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
[dgv_vimeo_video id=”936373228″]
[dgv_vimeo_video id=”936373723″]
[dgv_vimeo_video id=”936374102″]
