
Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक कलयुगी बहू ने मामूली सी बात को लेकर अपने ससुर ही हत्या कर दी। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। आइए विस्तार से जानें पूरा मामला…
दरअसल, मामला देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़वारा का है। जब ससुर और बहू के बीच सीमेंट की बोरियां चुराने को लेकर जमकर विवाद हुआ जो कि इतना ज्यादा बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी ने वृद्ध ससुर के सीने में जोरदार लात मार दी। साथ ही, ईंट से भी वार किया। जिससे वो लहूलुहान हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गया। इधर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो चुका है। पूरे गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस महिला से पुछताछ कर रही है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

