
Panna News : मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जब पूरे शहर में एकदम से सनसनी फैल गई। दरअसल, देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े फायरिंग हो गई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया और मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला…
दऊअन टोला का मामला
दरअसल, मामला देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र के दऊअन टोला का बताया जा रहा है। जहां पुरानी रंजिश के कारण दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। विवाद धीरे- धीरे इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई, जिससे इलाके में अफरा- तफरी मच गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
इलाज जारी
बता दें घटना में कुछ लोग घायल भी हो गए हैं। सभी घायल यादव समाज के बताए जा रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल, सभी का इलाज जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

