ऑपरेशन के नाम पर 4 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाए सरकारी डॉक्टर

ऑपरेशन के नाम पर 4 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाए सरकारी डॉक्टर

पन्ना, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) के पन्ना जिले में शुक्रवार को लोकायुक्त (Lokayukt) ने बड़ी कार्रवाई की है| लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत (Bribe) लेते एक डॉक्टर को रंगेहाथ पकड़ा है| आरोपी डॉक्टर ने ऑपरेशन के नाम पर रिश्वत की मांग की थी| जिसकी शिकायत लोगकायुक्त को की गई थी|

जानकारी के मुताबिक, जिला अस्पताल पन्ना में पदस्थ डॉक्टर गुलाब तिवारी मेडिकल अफसर (सर्जन) ने मुकेश कुशवाहा पिता श्रीपथ कुशवाहा निवासी गांधीनगर उज्जैन, हाल निवास ग्राम सकतपुरा पोस्ट तारा तहसील अमानगंज जिला पन्ना से रिश्वत की मांग की थी| जिसकी शिकायत लोकायुक्त में की गई थी| आवेदक का फिशर बीमारी का ऑपरेशन करने के एवज में चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की |

शुक्रवार को टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी डॉकटर को उनके शासकीय निवास जो कि जिला अस्पताल पन्ना के सामने है, 4000 रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews